प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरे तोरई प्रथम प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने बच्चों के मनोरंजन की वस्तुओं के साथ ही एमडीएम का सामान, अनाज समेट लिया है। विद्यालय के शिक्षक सुभाष कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया है कि लूडो, कैरमबोर्ड, शतरंज, बैटबॉल, 35 किलोग्राम के करीब अनाज चोर समेट ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.