रांची, मार्च 9 -- रांची। रांची के हटिया सिंह मोड़ के समीप विशाल भोजनालय के बाहर रखे फ्रीज में लगा ताला तोड़कर कोल्ड ड्रींक्स की चोरी कर ली गई। घटना छह मार्च देर रात की है। इस संबंध में संचालक मनोज कुमार साव ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनोज साव ने पुलिस को बताया कि वह छह मार्च की रात दस बजे होटल के शटर में ताला लगाकर चले गए थे। फ्रीज होटल के बाहर ग्रील में ताला लगाकर रखा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़कर फ्रीज में रखे दस हजार रुपए का कोल्ड ड्रिंक्स ले गए। इसकी जानकारी सात मार्च को उन्हें हुई, जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...