रांची, फरवरी 24 -- रांची। हरमू भारत माता चौक के समीप स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। इस संबंध में फुलमनी देवी ने सुखदेवनगर थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। फुलमनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह 21 फरवरी को घर में ताला लगाकर काम से गयी थी। शाम सात बजे लौटी तो ताला टूटा हुआ था। घर में रखे चांदी के पायल, सोने के टॉप, चेन समेत अन्य चीजें गायब थी। इसके बाद वह थाना पहुंचीं और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...