गोरखपुर, मार्च 17 -- गगहा संवाद। गगहा क्षेत्र के बासपार तालाब में नहाने गए 14 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से हुई मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठा निवासी दीपांशु पुत्र अजय सोमवार को करीब 12 बजे दिन में तालाब में अपने दो साथियों के साथ स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक साथियों ने उसके घर सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे और गहरे पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.