गंगापार, मार्च 24 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई गांव में सोमवार दोपहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मांडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित नहवाई गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक तालाब में एक शव पाया गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक एक माह पहले महाकुम्भ से लौट रहे मध्य प्रदेश के कुछ लोग नहवाई प्राथमिक विद्यालय के समीप रात रुके थे और शौच के दौरान एक 60 वर्षीय वृद्ध गायब हो गया था। काफी देर तक खोजने पर भी जब वृद्ध नहीं मिल पाया था। घटना की सूचना मांडा थाने में देकर और गुमशुदगी दर्ज कराकर वृद्ध के परिजन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.