सीतापुर, फरवरी 8 -- रेउसा, संवाददाता। थानगांव इलाके में पांच दिन से लापता मनीष कश्यप (20) का शव तालाब में मिलने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानगांव निवासी 20 वर्षीय मनीष कश्यप 3 फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच शनिवार को थानगांव के पास ही एक तालाब में मनीष कश्यप का शव संदिग्ध हालात में उतराता मिला था। मृतक की नाक खून का रिसाव और चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। विधायक ज्ञान तिवारी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने शव का आज अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.