नई दिल्ली, मार्च 19 -- यूपी के सुलतानपुर जिले में मंगलवार की शाम जयसिंहपुर क्षेत्र के रैदहा तालाब में मिले व्यक्ति के शव की पहचान पुलिस ने कर लिया। मृतक की पहचान रायबरेली जिले के रहने वाले राजेन्द्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है। घर से रायबरेली कोर्ट में मुकदमे की पेशी के लिए निकले थे। सूचना पर घरवाले अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मौत कैसे हुई इसकी जांच में जुट गई है। शव रात में बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल की मर्च्युरी में पुलिस ने रखवाया था। रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी राजेन्द्र बहादुर सिंह(55) बीते 17 मार्च कि सुबह करीब सात बजे घर से रायबरेली कोर्ट में मुकदमे की पैरवी के लिए निकले थे। मृतक के बेटे आशीष ने बताया कि उसके पिता अक्सर घर से जमीनी मुकदमे में पैरवी के लिए रायबरेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.