अयोध्या, अक्टूबर 6 -- बाबाबाजार, संवाददाता। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटमऊ नारायणपुर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव के पास स्थित एक तालाब से एक लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की पहचान गांव निवासी महेंद्र शुक्ल (48) पुत्र बृजेन्द्र शुक्ल के रूप में की गई है, जो तीन अक्तूबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को जब तालाब में शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार आजाद एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसडीएम रुदौली विकास धर दुबे ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.