मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- नगर के बाहर स्थित एक तालाब में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक पहाड़े (नीलगाय) का बच्चा पानी के दल दल में फंसा हुआ दिखाई दिया। तालाब में मासूम जानवर को फंसा देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना चरथावल मे तैनात पुलिस कर्मी राहुल गिरी और तेजेंद्र धामा तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पहाड़े के बच्चे को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। बाद में पहाड़े के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.