गुमला, फरवरी 4 -- गुमला । सदर थाना क्षेत्र के छोटा अबंवा करकरी निवासी कलाम अंसारी के 10 वर्षीय पुत्र हफीज अंसारी की मंगलवार की शाम गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार शबे-ए-बरात पर्व की तैयारी को लेकर हफीज अंसारी शाम के समय नहाने के लिए गांव के तालाब गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक के पिता कलाम अंसारी ने बताया कि हफीज गुमला-सिसई रोड स्थित एक मदरसा में तालीम हासिल करता था और पर्व को लेकर गांव आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.