अंबेडकर नगर, फरवरी 2 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय के गढ़ा में एक दिन पूर्व अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिलने के मामले में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण डूबना ही बताया गया है। रामडीह सराय गढ़ा निवासी राम हरख (52) पुत्र स्व बसंती गांव के ही पट्टाशुदा तालाब में कमेटी के सदस्य थे। बीते शुक्रवार की शाम राम हरख उसी तालाब की रखवाली करने गए थे। शनिवार की सुबह तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में राम हरख का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। बताया जाता है कि राम हरख नाव पर बैठकर तालाब की रखवाली कर रहे थे कि नाव पलट कर तालाब में समा गई और उनकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.