कौशाम्बी, दिसम्बर 25 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी बुजुर्ग गुरुवार दोपहर शौच क्रिया के दौरान तालाब में डूब गए। करीब घंटे भर बाद उनका शव उतराता हुआ मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गिरधरपुर निवासी 60 वर्षीय महराजदीन किसानी करते थे। गुरुवार की दोपहर वह शौच क्रिया के लिए घर के समीप स्थित तालाब किनारे गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान उनका शव तालाब में उतराता हुआ मिला। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। कोखराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.