सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- सोनबरसा। भुतही थाना क्षेत्र के सिंहवाहिनी पंचायत अंतर्गत जानकीनगर गांव के पोखर में डूबने से बालक की मौत हो गई। उसकी पहचान गांव के वार्ड एक निवासी जगदीश राम का पुत्र चन्दन कुमार (10) के रूप में की गई हैं। चंदन अपनी मां के साथ गांव से पुरब खेत में गेंहू काटने गया था। काफी देर तक गायब होने पर खोजबीन की गई। घर पर भी नहीं पहुंचने पर परिजन खेत से लेकर घर तक खोजने के क्रम खेत के समीप एक पोखर में उपलाता हुआ शव मिला। इसे देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर लोगों ने डायल 112 को जानकारी दी। जहां भुतही पुअनि रणवीर कुमार दल बल के साथ पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतक तीन भाई था। वहीं, पिता ट्रैक्टर चालक हैं। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल हो गया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.