बिजनौर, फरवरी 9 -- धामपुर। टीचर्स कॉलोनी स्थित तालाब में घायल हालत में मिले सारस को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि राज्य पक्षी सारस अपने जोड़े के साथ अक्सर तालाब पर पहुंचता था। सोमवार को घायल हालत में तालाब में पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सारस को कब्जे में लेकर उपचार शुरू कर दिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चाइनीस मांझे की चपेट में आने से सारस गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि उस सारस का साथी आसमान में मंडराता हुआ दिखाई दिया। उधर रेंजर शशांक गुप्ता का कहना है कि घायल सारस का उपचार कराया जा रहा है। हालत में सुधार होने पर उसे उक्त स्थान पर छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...