प्रयागराज, फरवरी 15 -- झूंसी। नई झूंसी क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चीनी मिल पार्किंग के सामने स्थित गहरे तालाब में एक ऑटो जा गिरा। हादसे के वक्त ऑटो में छह वर्षीय मासूम बच्ची राशि खेल रही थी, जो ऑटो के साथ ही पानी में डूबने लगी। चौकी इंचार्ज हरिशंकर मिश्रा के अनुसार, ऑटो तालाब के किनारे खड़ा था। खेलते समय अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे पानी में समा गया। बच्ची को डूबता देख पास के दुकानदार सुनील चौहान और मंगरू ने साहस का परिचय दिया। दोनों ने तुरंत तालाब में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि, ऑटो अभी भी तालाब में डूबा हुआ है, जिसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...