बक्सर, अक्टूबर 11 -- चक्की। हेनवां और चंदा गांव में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है। परन्तु, दोनों गांवों के पोखरे की हालत देख श्रद्धालु परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पोखरा पिछले 10 सालों से छठ पूजा का मुख्य स्थल रहा है, जहां पूरे गांव के लोग अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष गुडडू यादव ने बताया कि गांव का यह पोखरा इस बार नाली के गंदे पानी से भरा हुआ है, साथ ही ऊपर से जलकुंभी भी फैली है। ऐसे में साफ-सफाई नहीं होने से श्रद्धालु पूजा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाया कि छठ पर्व से पहले पोखरे की साफ-सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। चूंकि, छठ पूजा में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। गंदे पानी और जलकुंभी के बीच श्रद्धालु मजबूरन उस गंदे पोखरे में छठ पूजा करने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशास...