प्रमुख संवाददाता, फरवरी 23 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के दरभंगा जिले में रविवार को मखाना किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने तालाब में उतरकर अपने हाथों से मखाना का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मखाना सुपर फूड के रूप में पूरी दुनिया में छा जाएगा। इसके लिए मखाना की बेहतर मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग की व्यवस्था की जाएगी। मखाना उत्पादकों को उचित मूल्य मिले, इसके लिए घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार को भी विकसित किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों से बात किए बिना बिहार में मखाना बोर्ड का गठन नहीं किया जाएगा। बिहार दौरे पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र परिसर में मखाना किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.