कौशाम्बी, जनवरी 28 -- सदर तहसील के म्योहर गांव की जोत हैबतपुर स्थित 18 बिस्वा तालाबी भूमि पर एक दशक से खेती की जा रही है। दस वर्ष पहले तत्कालीन लेखपाल ने उसकी फसल जुतवा दी थी। लेखपाल का स्थानांतरण होते ही आरोपी ने पुन: कब्जा कर लिया। मौजूदा समय में तालाबी रकबे में गेहूं की फसल लहलहा रही है। म्योहर गांव के हैबतपुर में 18 बिस्वा का तालाबी रकबा है। तालाबी रकबे से जुटी हुई संचवारा निवासी कंचन पाल आदि की भूमि है। तालाबी रकबे को पाटकर इन लोगों ने अपने खेत में मिला है। तालाबी भूमि पर खेती करने की जानकारी होने पर लगभग दस वर्ष पहले तत्कालीन लेखपाल म्योहर अनिल अग्रहरि ने पुलिस की मदद से आरोपियों की खड़ी फसल जुतवाते हुए तालाबी रकबे को कब्जामुक्त कराया था। इसके बाद जब उनका स्थानांतरण हो गया तो आरोपियों ने भूमि पर पुन: कब्जा कर खेती शुरू कर दिया। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.