बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो प्रतिनिधि। सुल्तान नगर कर्बला रोड निवासी 22 वर्षीय सफीक अंसारी शनिवार दोपहर बाद सोलागिडीह तलाब में छलांग लगाकर डूब गया। पूरी घटनाक्रम वीणा रिजेंसी होटल के आगे लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चीरा चास पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से पिछले तीन घंटे से तालाब में डूबे युवक की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सफीक सोलागिडीह बहन के घर गया था। वहां से निकलकर वो तालाब किनारे आया और चप्पल खोलकर तालाब के गहरे पानी में छलांग लगा दिया। घटना के पीछे का क्या कारण है, फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.