वाराणसी, फरवरी 11 -- पिंडरा। बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुंभापुर गांव में स्थित एक तालाब की रखवाली करने वाले 25 वर्षीय युवक की लाश उसी के तालाब के पानी में उतरायी हुई मिली। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुये मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव सभा में स्थित उक्त तालाब में मत्स्य पालन किया गया है जिसकी रखवाली इसी थानाक्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी राम अवतार ऊर्फ फत्ते राजभर पुत्र भग्गु राजभर द्वारा किया जाता है।ग्रामीणों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था और कल से दिख नहीं रहा था।आज सुबह जब लोग तालाब की तरफ गये तो पानी में उतरायी हुई लाश को देखकर पुलिस को सूचना दिया जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान रखवाले के रुप में हुई। मृतक एक बहन दो भाइयों म...