लखनऊ, फरवरी 20 -- दिगोई ग्राम पंचायत में सरकारी तालाब की पैमाइश के दौरान बुधवार को दो पक्षों में हुई फायरिंग और संघर्ष के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान आदर्श उर्फ लवकुश के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना पर बड़ी संख्या में प्रधान संघ के पदाधिकारी और ग्रामीण थाने पहुंच गए। देर शाम तक प्रधान और उनके समर्थक थाने परिसर में मौजूद रहे। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर नाराजगी जताई और हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल आदर्श सिंह उर्फ लवकुश बीकेटी प्रधान संघ के अध्यक्ष भी हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। बवाल की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और इंस्पेक्टर ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुचलका भराकर ग्राम प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.