बागपत, जनवरी 11 -- जवाहरपुर मेवला गांव में तालाब की सफाई एवं तालाब का सौंदर्यकरण न होने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्राम वासियों ने कहा कि हमारे गांव में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता है। तालाब गंदगी से अटा हुआ है। तालाब में डूबने से पूर्व में बेसहारा गोवंश की मृत्यु हो चुकी है। कब्रिस्तान की भूमि पर पानी भर चुका है। तालाब के सफाई एवं सौंदर्यकरण की शिकायत पूर्व में भी कई बार उच्च अधिकारी को की गई है, लेकिन आज तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सीएम पोर्टल पर भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। जिलाधिकारी को भी पिछले दो वर्ष से लगातार प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। आरोप लगाया की ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव तालाब का सौंदर्यकरण करने से मना कर रहे हैं। गांव में अन्य समस्या भी बहुत है, जिनमें गांव लाइब्रेरी और पानी की टंकी नहीं है। सुनील कुमार ने...