हाथरस, फरवरी 14 -- हाथरस। शहर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कभी बाजारों में जाम लग रह है तो कभी मुख्य मार्गो पर जाम लग रहा है। इसका खमियांजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के तालाब ओवर ब्रिज से पहले आए दिन रोडवेज बसें खड़ी होती है। इस कारण ओवर ब्रिज पर हर रोज जाम लग रहा है। शनिवार को जाम के चलते लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात कर्मियों ने जाम को खुलवाया। तब जाकर आवागमन सुगम हो सका। शहर के मुख्य बाजारों में एक तो पहले से ही सड़कें संकरी है। अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी हो रही है। अब अतिक्रमण हटाओ अभियान भी बंद हो गया है। इस कारण बाजारों में फिर से जाम के हालत बन रहे हैं। दुकानों के सामने बनी पीली पट्टी से आगे फिर से सामान रखना शुरू कर दिया है। इस कारण बाजारों में जाम के हाल...