गढ़वा, मार्च 25 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी झील होटल के समीप स्थित तालाब में पिछले चार-पांच दिनों से मछलियों की रहस्यमय तरीके से मौत हो रही है। अब तक इस घटना का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मछलियों के मरने की खबर से स्थानीय प्रशासन भी अनजान था, लेकिन मंगलवार को हिन्दुस्तान अखबार में तालाबों में गंदगी का अंबार, संकट में मछलियों का जीवन शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ संतोष कुमार ने पशुपालन पदाधिकारी सह भ्रमणशील पशु चिकित्सक को मछलियों का सैंपल लेकर जांच करने का निर्देश दिया। हालांकि, इस पर टीवीओ प्रतिमा सिन्हा ने बताया कि यह मामला मत्स्य विभाग से जुड़ा है और उचित जांच एवं कार्रवाई वही कर सकते हैं। बीडीओ ने मत्स्य पदाधिकारी से बात कर आवश्यक कदम उठाने को कहा है। प्रशासन की चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.