सहारनपुर, जून 26 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि गिनती से हक मिलेगा, हक से न्याय और न्याय से बराबरी का भारत बनने का काम होगा। कहा जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी, ही असली लोकतंत्र की तैयारी है। उन्होंने कहा कि तालाबों पर अब मछुआ समाज का हक होगा। अवैध कब्जे का खेल अब नहीं चलेगा। कहा कि मछुआ समाज के हाथ मजबूत होंगे, तभी जलसंपदा का लाभ जनकल्याण में बदलेगा। निषाद सहारनपुर जनमंच सभागार में आयोजित मंडलीय मत्स्य पालक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कहा राज्य सरकार की मंशा है कि मछुआ समाज को आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिसके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.