गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के सभी 181 तालाबों के संरक्षण और प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू की है। अब शहर के तालाबों का पूरा डाटा निगम के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। उनकी निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से की जाएगी। नगर निगम ने इसे लेकर तालाबों का सर्वे करवा लिया है। अब इस माह में ड्रोन सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद सभी तालाबों की तस्वीरें और डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर के लोग भी पोर्टल के माध्यम से इन तालाबों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। एआई और ड्रोन से होगी निगरानी निगम ने शहर के सभी तालाबों का सर्वे पहले ही करवा लिया है। इस नई पहल के तहत तालाब की जमीन, उसकी गहराई और जल के स्रोत (पानी कहां-कहां से आता है) जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.