अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पति ने महिला का तार से गला घोंटने का प्रयास किया। आरोप है कि वह दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। अप्राकृतिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसका निकाह 28 अक्टूबर 2023 को अतरौली निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन कार की मांग करने लगे। इसी बीच पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अप्राकृ तिक संबंध बनाए। तबियत खराब होने पर वह मायके चली गई। बाद में मायके पक्ष के लोगों ने उसे समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया। आरोप है कि बीते पांच अक्टूबर को पति ने तार...