बिजनौर, जनवरी 7 -- चांदपुर-धनौरा मार्ग स्थित आइडियल इंटर कॉलेज के पास गुलदार का शावक पेड़ पर लगे तार में फंस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर टीम पहुंची और उसको पकड़ने की तैयारी शुरू की। रेस्क्यू करते समय गुलदार का शावक भाग गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। अब ग्रामीणों को आसपास गुलदार होने का डर सता रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह चांदपुर-धनौरा मार्ग स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल के पास अमरूद के पेड़ पर तार लिपटा हुआ था। किसी समय गुलदार का शावक चला गया और तार में पैर फंस गया। जब राहगीर सड़क से गुजर रहे थे शावक दहाड़ सुनाई दी। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के अधिकारी काफी देर बाद पहुंचे। जब उसका रेस्क्यू किया तो अचानक तार से निकलकर गुलदार का शावक भाग गया। उधर वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया...