बिजनौर, दिसम्बर 14 -- तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ते समय एक व्यक्ति की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव छजमलवाला निवासी राजीव कुमार (40 वर्ष) पुत्र स्व. अमर सिंह शनिवार को घर के नजदीक स्थित विद्युत पोल पर बिजली का कटा हुआ कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में पीड़ित को जसपुर निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल राजीव को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां अत्रों देवी ने बताया कि राजीव कुमार पेशे से मजदूर था। शनिवार शाम वह मजदूरी करके लौटा था। रात के समय वह तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी सरिता सहित तीन मासूम पुत्रियों व दो पुत्रों को बिलखता छोड़ गया। मृतक के ससुर रोहताश कुमार के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.