महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर अभियान को पूर्ण करने में लगे अधिकारी लगातार बीएलओ, एईआरओ एवं सुपरवाइजर के साथ बैठक कर रहे हैं। कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। एसडीएम नवीन प्रसाद ने तहसील सभागार में एईआरओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों को दूर करने को लेकर निर्देशित किया। नौतनवा तहसील प्रशासन ने अब तक कुल 83 हजार 843 मतदाताओं को चिन्हित कर नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों के नोटिस जारी किए हैं। पहले चरण में 42 हजार 84 नो मैपिंग वालों को नोटिस जारी किया गया था। उन मतदाताओं की समस्याओं के समाधान लगभग पूर्ण हो चुका है। प्रशासन दूसरे चरण में तार्किक विसंगतियां वाले 41 हजार 769 मतदाताओं की समस्या के समाधान को लेकर काम चल रहा है। एसडीएम ने बैठक कर तार्किक विसंगतियों को दूर...