हापुड़, जून 6 -- तहसील क्षेत्र के गांव देहरा के ग्रामीणों ने गुरुवार को ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचकर तारों को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने जल्द ही तारों को शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारी को ज्ञापन दिया ओर वापस लौट गए। गांव देहरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खसरा संख्या 610, 608, 613 आदि जमीन पर मकान बने हुए है। जिनके ऊपर से 11 हजार की लाइन जा रही है। आबादी होने के कारण काफी बार हादसे भी हो चुके है, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इस मामले में आज तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही तारों को नहीं बदला गया, तो किसी भी समय एक बड़ा हादसा हो सकता है। छोटे बच्चों को भी छतों पर नहीं भेज सकते है, वहीं महिलाएं भी छतों पर घर का कुछ भी काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.