पटना, फरवरी 13 -- राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने बिहार के पटना जिला अंतर्गत तारेगना और खगौल क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित करते हुए वहां एक उच्च स्तरीय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित करने की मांग की। डॉ. भीम सिंह ने कहा कि 22 जुलाई 2009 को हुए पूर्ण सूर्यग्रहण की अद्भुत खगोलीय घटना, जो छह मिनट 39 सेकंड तक चली और जिसे 21वीं सदी के सबसे लंबे सूर्यग्रहणों में माना जाता है, भारत में सबसे स्पष्ट रूप से बिहार के पटना जिला स्थित तारेगना में देखी गई थी। उस अवसर पर इसरो, नासा सहित विश्व के विभिन्न देशों से सैकड़ों वैज्ञानिक तारेगना पहुंचे और इस खगोलीय घटना का अध्ययन किया। तारेगना के साथ-साथ पटना जिला का खगौल क्षेत्र भी खगोलीय अध्ययन के लिए विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण माना जाता है। महान गणि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.