फिरोजाबाद, नवम्बर 25 -- फिरोजाबाद। मंगलवार को न्यायालय परिसर में एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्म हत्या का प्रयास कर सनसनी फैला दी। वह पारिवारिक मुकदमे में तारीख करने न्यायालय आई थी। पुलिस ने उसे समय रहते पकड़ लिया। महिला थाने ले जाकर काफी देर तक पूछताछ की। थाना उत्तर के मथुरा नगर निवासी पूनम यादव मंगलवार को एक मुकदमे में तारीख पर आई थी। उसने अपने पति अमित उर्फ शालू सहित आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस से तारीख थी। पूनम अपने ससुरालियों से काफी व्यथित है। महिला ने न्यायालय परिसर में अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते ही पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। पुलिस उसे पहले महिला थाने तथा बाद में मटसेना थाना ले गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की है। पति है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.