नई दिल्ली, फरवरी 17 -- बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद अब BNP यानी बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मंगलवार को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। खास बात है कि तनावपूर्ण संबंधों के बीच बांग्लादेश ने भारत को भी न्योता दिया है। साथ ही लिस्ट में पाकिस्तान समेत 13 देशों के प्रमुख भी शामिल हैं। हालांकि, इससे पहले ही बीएनपी साफ कर चुकी है वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहती है।13 देशों को न्योता बांग्लादेश ने शपथग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्यौता दिया है। पहले अटकलें थी कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं। लेकिन शपथ ग्रहण का कार्यक्रम ऐसे मौके पर हो रहा है जब भारत एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नर...