हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बेतालघाट इकाई के लिए रविवार को हुए चुनाव में तारा सिंह भंडारी को अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी दलीप सिंह नेगी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में तारा सिंह भंडारी ने अशोक सिंह को हराया। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने विजेता तारा सिंह भंडारी को बधाई दी और कहा कि संगठन में अशोक सिंह को भी सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा। चुनाव को संपन्न कराने में प्रदेश सचिव शेखर दानी और पूर्व अध्यक्ष बालम सिंह बोरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...