नैनीताल, अगस्त 31 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव कराया गया। जिसमें तारा भंडारी ने तीन वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी दलीप नेगी, विनोद तिवारी और रमेश तिवारी की अध्यक्षता में चुनाव कराया गया। जिसमें 157 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष बने तारा भंडारी को 72 वोट मिले। नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि ये जीत उनकी नहीं, बल्कि सभी व्यापारियों की जीत है। कहा कि वह व्यापारियों की हर समस्या को शासन और प्रशासन तक पहुंचाकर निराकरण करने का प्रयास करेंगे। जीत के बाद व्यापारियों ने देव भूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव शेखर दानी और बालम बोहरा ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...