गिरडीह, नवम्बर 13 -- झारखंडधाम,प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के तारा चौक से सूबे का प्रमुख पर्यटन स्थल झारखंडधाम तक गुरुवार को साइकिल रैली निकाली गई। रैली जमुआ के बीडीओ अमल जी की अगुवाई में झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में झारखंड@25थीम पर पंचदिवसीय कार्यक्रम के तहत की गई। जिसमें प्रखंड के कृषि, सहकारिता, जे एस पी एल, मनरेगा, अंचल के कर्मियों ने भाग लिया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो,पंचायत सचिव बिनोद राय, पंसस मनोज पंडा सहित वार्ड सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने साइकिल रैली में भाग लिया और तारा चौक से साइकिल चलाकर तीन किलोमीटर दूर देवाधिदेव महादेव की नगरी झारखंडधाम पहुंचे। सभी ने महादेव के दरबार में मत्था टेका। फिर विवाह भवन के समीप सभी लोग बैठे। स्थापना दिवस समारोह पर चर्चा हुई। स्थापना दिवस के मुख्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.