किशनगंज, जुलाई 18 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। गुरुवार की सुबह एनएच-327 ई पर ताराबाड़ी ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना किस वक्त और कैसे घटी यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते हीं गंधर्वडांग थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह उस वक्त हुई जब बगल के गांव के कुछ लोग ताराबाड़ी चौक की ओर जा रहे थे। उनकी नजर ताराबाड़ी ओवरब्रिज से पश्चिम एनएच 327 ई पर पड़े एक अज्ञात महिला के शव पर पड़ी। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी भारी वाहन की चपेट में आकर उसका दोनों पैर पूरी तरह कुचल गया है। घटना की जानकारी मिलते हीं घटनास्थल पर सैकड़ों कि संख्या में लोग जमा हो गये लेकिन किसी ने भी महिला ...