राजेश कुमार, अक्टूबर 27 -- मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट से पहली बार किस्मत आजमा रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर है। अपने राजनीतिक सफर में सम्राट चौधरी पहली बार अपने गृह जिले से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पूर्व वह खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। उप मुख्यमंत्री के चुनाव मैदान में उतरने से तारापुर सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। महागठबंधन ने सम्राट के मुकाबले के लिए असरगंज निवासी अरुण कुमार साव (राजद) को उतारा है। अरुण वैश्य जाति से आते हैं और 2021 के उपचुनाव में उन्होंने जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि वह 4000 से भी कम मतों के अंतर से पराजित हो गये थे। इस बार जन सुराज पार्टी ने पेशे से चिकित्सक डॉ संतोष कुमार सिंह को उतारा है। वह स्थानीय हैं। इस वजह से मुकाबला पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.