मुंगेर, जनवरी 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। सुरेंद्र आईटीआई माधोडीह की ओर से आयोजित तारापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-1) के चौथे दिन बुधवार को माधोडीह खेल मैदान पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 10-10 ओवरों के इस टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहला मुकाबला प्रिंस- 11 कल्याणपुर और कीटमी सुपर किंग्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर प्रिंस 11 ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। कीटमी सुपर किंग्स की टीम 10 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में प्रिंस 11 ने 9.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए राकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में बीपीएल- 11 और पीडीएमसी आमने-सामने थे। पीडीएमसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 136 रन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.