गिरडीह, दिसम्बर 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के उसरी नदी पुल के पास झाड़ी से साइबर क्राइम करते रंगेहाथ जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी दो साइबर अपराधी पकड़े गये हैं। दरअसल प्रतिबिम्ब पोर्टल से गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को साइबर अपराधियों को लेकर सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर एसपी ने तत्काल साइबर डीएसपी आबिद खां की अगुवाई में एक टीम का गठन कर छापामारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने ताराटांड़ के उसरी नदी पुल के पास झाड़ी में छापामारी की और दो साइबर अपराधियों को धर दबोचा। साइबर डीएसपी आबिद खां ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी रोहित कुमार शर्मा पिता किशोरी ठाकुर एवं रंजीत कुमार यादव पिता हरिहर यादव है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.