नवादा, फरवरी 7 -- नवादा, निज प्रतिनिधि सदर प्रखंड के गोड़धोवा गांव में बाबा तारकनाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर एनएच-20 नहर पर होते हुए संदोहरा गांव पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ जलभरी कर सैकड़ों महिलाएं कलश को अपने-अपने माथे पर लेकर यज्ञ मंडप के पास पहुंचीं। बनारस एवं मथुरा से आए विद्वान ब्राह्मण व यज्ञ आचार्य की देखरेख में विधिवत रूप से कलश स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना शुरू की गई। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। पूरा गांव महादेव की भक्ति में सराबोर हो गया। कमेटी के अध्यक्ष अभय यादव ने बताया कि 30 जनवरी को ध्वजारोहण किया गया था। 06 फरवरी को कल...