रामगढ़, मार्च 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के केंद्रीय संगठन महासचिव रवि महतो के नेतृत्व में उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। इसके माध्यम से तामिलनाडू में फंसी बच्ची के सकुशल वापसी का आग्रह किया। पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक रामगढ़, श्रम अधीक्षक रामगढ़, कुजू ओपी को भी दी गई है। रामगढ़ उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द बच्ची को सकुशल वापस कर लिया जाएगा। माइग्रेंट सेल को सूचित कर दिया गया है और सेल की टीम गठित कर आज शाम को रवाना होगी। तमिलनाडु के रेस्क्यू टीम से संपर्क कर जल्द सकुशल वापसी की पहल की जा रही है। रवि महतो ने कहा कि ओरला निवासी रेखा देवी पति स्वर्गीय धनेश्वर नायक की पुत्री खुशबू कुमारी कौशल विकास योजना से ट्रेनिंग प्राप्त के बाद काम करने तामिलनाडू गई थी। वहां उसे बंधक बना कर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.