सिमडेगा, जुलाई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के तामड़ा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आए रामलीला मंडली द्वारा रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। सावन माह के अवसर पर शुरू हुए रामलीला कार्यक्रम के पहले दिन ताड़का वध की कथा का सजीव मंचन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। आयोजन में गांव के महिला, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आस्था और संस्कृति से जुड़ाव प्रदर्शित कर रहे हैं। अशोक केसरी ने बताया कि यह कार्यक्रम नौ दिनों तक चलेगा। जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के सभी लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...