शामली, अप्रैल 10 -- अप्रैल के शुरुआत में ही धूप ने तल्खी दिखानी शुरू कर दी है। दिन चढ़ते ही बुधवार को गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। दोपहर होते-होते धूप झुलसाने लगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ भी कम दिखी। सूरज की तपिश के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। दिन निकलते ही सूरज की किरणें लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के समय तो धूप में निकलना भी मुश्किल हो रहा है। जिस कारण दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आते हैं। तपिश के साथ ही अब गर्म हवा भी अपना असर दिखाने लगी है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। गर्म हवा के चलते दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.