सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। मौसम में हो रहे बदलाव का सीधा असर कृषि पर पड़ रहा है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा मौसम का तापमान तीन से चार डिग्री अधिक रहने की वजह से उसका प्रभाव रबी फसलों के साथ ही आम के मंजर पर भी पड़ा है। इसका असर खासकर गेहूं के फलन और आम के मंजर पर दिख रहा है। मौसम के बढ़ते तापमान से गेहूं के दाने सिकुड़ने लगे हैं। जिससे इसका उत्पादन दर घटने की संभावना जताई जा रही है। मौसम का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के ऊपर हो गया है। यहां मौसम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में बढ़ती गर्मी से आम के मंजर झड़ने लगे हैं। उसमें मधुआ और लाही कीट का प्रकोप बढ़ने लगा है। कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक आम के मंजर के मौसम का अनुकूल तापमान 14 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। मंजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.