अयोध्या, मार्च 10 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई है लेकिन हवाओं के चलने के कारण शाम को ठंड का एहसास बरकार है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। वहीं दूसरी तरफ बढ़ते तापमान का विपरीत असर गेंहू सहित अन्य फसलों पर पड़ रहा है। जिससे किसान चिंतित हैं। उन्हें लगता है कि इस बार मुनाफा कम होगा क्योंकि लागत बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अभी और तापमान के बढ़ने का संकेत दिया है। मार्च महीना शुरू होते ही एकाएक तापमान बढ़ने लगा। एक मार्च को ही तापमान 25 से बढ़कर 28 डिग्री पर पंहुच गया। इसके बाद प्रतिदिन बढ़ते क्रम में रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 30.5 पर पंहुच गया जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई लेकिन हवाओं के चलने के कारण शाम का पारा अभी भी घटते और बढ़ते क्रम में है। रविवार को न्यूनतम ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.