संभल, फरवरी 24 -- फरवरी महीने के दौरान ही अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेजी से बढ़े तापमान से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। तापमान में इस असामान्य बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर गेहूं की फसल को लेकर किसानों में बेचैनी देखी जा रही है। इस समय जनपद में गेहूं की अगेती फसल में बालियां निकल आई हैं और दाना बनने की अवस्था में पहुंच चुकी हैं, जबकि पिछेती फसल अभी करीब 70 दिन की भी नहीं हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि तापमान इसी तरह 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है या और बढ़ता है, तो जिन खेतों में बालियां निकल आई हैं, उनमें दाने का आकार छोटा रह सकता है । वहीं पिछेती गेहूं की फसल में समय से पहले बालियां निकलेंगी और बालियों की लंबाई छोटी रह जाएगी और उत्पादन में कमी रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.