कटिहार, अगस्त 26 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे में फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं मंगलवार को तापमान में क्रमबद्ध बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक आसमान में करीब 60 फ़ीसदी तक बादल छाए रहेंगे। देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में लगभग 3.6 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार से मौसम में बदलाव हवा की रफ्तार भी मौसम में बदलाव ला रही है। सोमवार को जहां 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चली, वहीं मंगलवार को यह 6 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। कृषि विज्ञान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.