उरई, मई 5 -- उरई। जिले में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान रविवार को 41.8 डिग्री पहुंच गया। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए एक-दो दिन में बारिश होने की भी संभावना भी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने एक-दो दिन में फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई है। बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया था। बढ़ते तापमान के चलते धूप असहनीय हो रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दी दिन पूर्व आई आंधी और बारिश से पागल लड़ गया था और लोगों ने राहत की सांस ली थी अब फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.